हमारी ज़रूरत
हमारे देश को क्या चाहिए?
हमारे देश को क्या चाहिए और क्या नही।
जहाँ तक मुझे लगता है कि हमारे देश को अभी क़लम की ज़रूरत है । इस देश में शिक्षा का स्तर भले ही बीती सदियो से ऊपर उठा हो परंतु आज भी इस समाज में सही और ग़लत का फैसला करना बहोत ही कम लोगो को आता है, यदि हम अपनी सोच को आगे नही बढ़ाएंगे तो हम हमेशा 1947 में ही जीते रहेंगे। हमे अब वो नही करना है जो 1935 से 1947 तक हुआ। यदि हम अपने देश के भविष्य के बारे में ध्यान नही देंगे तो तो शायद हम दुनिया से कई दशक पीछे रहेंगे । संविधान ने जो अधिकार दिए है उसको ध्यान में रखना चाहिए और इसके प्रति हमे ईमानदार होना चाहिए। आज भारत में ब्रेन ड्रेन की समस्या है इसकी सिर्फ एक वजह है वो है भ्रष्टाचार ! जिसकी वजह से हम टेक्नोलॉजी में पीछे नज़र आते है। हमारे देश के लोगो द्वारा बनाई चीज़ों पे हमे आश्चर्य करना पड़ता है कि उस देश ने क्या चीज़ बनायीं ? शायद ये चीज़े लोग भारत से ले जाते परंतु तुच्छ राजनीती की वजह से उन लोगों के पास है। हमे अपनी सोच को बदलना होगा, हमे जाति, धर्म की भावना से ऊपर उठ कर देश के भविष्य के बारे में सोचना होगा ? यदि अब ऐसा नही किया गया तो शायद हम कभी नही कर पाएंगे । अगर हमने टाल दिया तो आने वाली नस्ले में टालती जाएँगी।
हमें अपने देश की गरिमा को ध्यान में रखना है , हमारा वही भारत देश है जिसको ढूंढ़ते हुए क्रिस्टोफर कोलंबस ने अमेरिका को ढूंढ़ निकाला, वास्कोडिगामा ढूंढते हुए भारत पंहुचा।
फैसला आपके हाथों आप क्या चाहते है?
दानिश अलमदार
Comments
Post a Comment